गोमती चक्र: आज के दौर में हर व्यक्ति किसी न किसी परेशानी से जूझ रहा होता है। कोई महंगाई के कारण तो कोई जीवन में आर्थिक दृष्टि से। विभिन्न तरह की परेशानियां इंसान को घेर कर रखती हैं। अगर हम ज्योतिष शास्त्र की बात करें तो गोमती चक्र की सहायता से सभी परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है।
क्या होता है यह गोमती चक्र?

ज्योतिष शास्त्र में इसको बेहद ही महत्वपूर्ण बताया गया है। यह व्यक्ति के जीवन में काफी लाभदायक साबित हो सकता है। दरअसल गोमती चक्र एक आध्यात्मिक शैल पत्थर होता है। यह गोमती नदी में पाया जाता है। इसको भगवान श्री कृष्ण के सुदर्शन चक्र के स्वरूप का प्रतीक माना जाता है। जो व्यक्ति इस पत्थर को अपने पास रखता है! ये एक सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करता है। इसको घर में रखना भी काफी लाभदायक होता है। माना जाता है कि इससे घर में वास्तु दोष दूर हो जाता है।
Also read: शक्तिशाली सिद्ध यंत्र का क्या महत्व है? इंसान के जीवन पर इसका कोई प्रभाव पड़ता है?
गोमती चक्र के घर में रखने के लाभ
सफलता मिलना

जिस घर में यह गोमती चक्र होता है! उस घर में सदैव सुख-शांति बनी रहती है। अगर कोई व्यक्ति असफलता का सामना करता है या उन्नति में बाधा आती है? तो उनको तीन अभिमंत्रित चक्र लेकर अपनी जेब में रखने चाहिए। यह कार्य में आ रही बाधा दूर करता है और जीवन में सफलता मिलती है।
व्यापार में तरक्की

अगर व्यापार में परेशानियां आती हैं या कहा जाता है व्यापार को नजर लग गई है? तो 21 अभिमंत्रित गोमती चक्र के साथ 3 नारियस लेकर पूजा स्थल पर रख दें। पूजा करने के बाद गोमती चक्र और नारियल को एक पीले कपड़े में बांध लें। फिर इसको अपने कार्यस्थल के द्वार पर लटका दे। ऐसा करने से नजर दोष दूर होता है। जिससे आपके व्यापार को तरक्की मिलती है।
घर में समृद्धि के लिए

हर कोई चाहता है कि उसके घर में समृद्धि बनी रहे। घर में समृद्धि बनाए रखने के लिए भी गोमती चक्र काफी लाभदायक होता है। माह के शुक्ल पक्ष के पहले शुक्रवार को, 11अभिमंत्रित गोमती चक्र लेकर किसी लाल रंग के रेशमी कपड़े में रखें। सभी चक्रों का चंदन के इत्र से तिलक करें। फिर एक स्फटिक की माला से “श्री महालक्ष्म्यै श्रीयें नम:” मंत्र का 11 बार जाप करें। इसके बाद उस लाल कपड़े के सारे गोमती चक्र बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। इससे आपके घर में हमेशा समृद्धि बनी रहती है।
ऑफिस में पदोन्नति के लिए

हर शख्श ऑफिस में किसी अच्छे पद को पाना चाहता है। इसके लिए आप तीन अभिमंत्रित चक्र चांदी के तार में बांधकर अपनी जेब में रखें। इससे आपको अपने कार्यस्थल पर सफलता प्राप्त होगी।
नजर दोष दूर करने के लिए

इसका सबसे महत्वपूर्ण उपाय नजर दोष से बचाने के लिए कारगर होता है। जो व्यक्ति नजर दोष से बंधा है उसे इस चक्र का इस्तेमाल करना चाहिए।
वास्तु दोष के लिए

जब कोई नया मकान बनाते हैं तो उस समय 11 गोमती चक्र दक्षिण पूर्व दिशा में इमारत की नींव में दबा दें। यह वास्तु दोष के प्रभाव को दूर कर सकता है। घर में रहने वाले सदस्यों को इससे काफी लाभ मिलता है।
किसी बीमारी के लिए

यदि कोई व्यक्ति लम्बे समय से बीमारी से परेशान है? तो उसके सिर के ऊपर से 21 सिद्ध अभिमंत्रित चक्र घूमाए। फिर उसको बीमार व्यक्ति के पलंग से बांध दें। इस उपाय से उसके स्वास्थ्य में जल्द ही काफी सुधार देखने को मिलता है।
दांपत्य जीवन के लिए

अगर किसी के दांपत्य जीवन में मतभेद चल रहें हों या अक्सर लड़ाई-झगडे वाली स्थिति बनती हों? तो उन्हें 11 सिद्ध गोमती चक्र को किसी सफेद कपड़े में बांधकर घर की दक्षिण दिशा में फेंक देें। यह उपाय दांपत्य जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा दिला सकता है। इससे पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आएगी।


 
                                     
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
			     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                    