About Author

Morgan Howen

Morgan is an example author of everest news. She has just a dummy image & content. Sedut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque

क्या होते हैं कपूर के ज्योतिष फायदे? स्वास्थ्य पर भी होता है इसका लाभ!

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ या हवन के दौरान सामग्री में कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। इसको काफी शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि कपूर के इस्तेमाल से भगवान खुश होते हैं। दूसरी तरफ इसकी खुशबू से घर में शुद्धि होती है और नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। 

पूजा-पाठ के अलावा ज्योतिष शास्त्र में भी इसको महत्वपूर्ण माना गया है। इससे घर में उत्पन्न परेशानियां खत्म हो जाती हैं। दंपत्ति के बीच उत्पन्न तनाव को कम करने के लिए भी इसको काफी उपयोगी माना जाता है। जिससे घर में सदैव शांति बनी रहती है। 

ज्योतिष शास्त्र में क्या है कपूर का महत्व 

ज्योतिष शास्त्र में क्या है कपूर का महत्व

वैसे तो कपूर का इस्तेमाल ज्यादातर पूजा-पाठ के दौरान ही किया जाता है। परंतु घर की सुख-समृद्धि के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसकी खुशबू से पुरे घर का शुद्धिकर्ण हो जाता है। पूजा-पाठ के दौरान इसका इस्तेमाल करना मनोकामना सिद्धि होता है। नवरात्रि के दिनों में पूजा-पाठ के दौरान कपूर का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुलाब के फूल में एक कपूर का टुकड़ा डाल दें। फिर इसको शाम के समय फूल सहित जलाकर मां दुर्गा को चढ़ाने से अचानक धन लाभ होता है। इस उपाय को करने से रुके हुए धन की वापसी भी हो जाती है। यह कार्य का फल लगातार 43 दिन तक करने से मिलता है। यही कारण है कि इसको पूजा में लाभदायक माना जाता है।

Also read: वास्तु शास्त्र: सात सफेद घोड़ों की तस्वीर को क्यों माना जाता है महत्वपूर्ण, जानें इसका रहस्य

स्वास्थ्य के लिए कपूर का महत्व 

स्वास्थ्य के लिए कपूर का महत्व 

भारत देश आयुर्वेद से भी पुराने समय से जुड़ा हुआ है। जिसमे जड़ी-बूटियों से इलाज किया जाता है। ऐसे ही कपूर भी पेड़ की छाल से प्राप्त होता है। अगर देखा जाए तो इसमें प्राकृतिक रूप से औषधि के गुण पाए जाते हैं। ये पेड़ मुख्य रूप से भारत व चीन में पाए जाते है। यह सदाबहार पेड़ होता है और इसका विकास भी जल्दी होता है।

इसका तेल भी कई समस्याओं के इलाज में उपयोगी होता है। इसमें टरपिन पाया जाता है जिससे इसकी गंध काफी तेज होती है। कपूर के कुछ स्वास्थ्य लाभ:

  • इससे त्वचा पर हुए दाग धब्बों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
  • शरीर पर खुजली या जलन से राहत पाने के लिए यह फायदेमंद होता है।
  • कई शोधकर्ताओं का मानना है कि इसे बालों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। जैसेकि बाल झड़ना, बालों को मजबूत बनाना और रुसी इत्यादि के लिए यह काफी फायदेमंद होता है।
  • जोड़ों के दर्द के लिए यह काफी फायदेमंद साबित होता है।
  • चेहरे पर मुहांसों और कटी-फटी एड़ियों के लिए भी यह बेहद लाभदायक होता है।

कपूर के कुछ ज्योतिष उपाय 

आर्थिक स्थिति के लिए 

आर्थिक स्थिति के लिए 

आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने या सुधारने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। जब रात को रसोई का कार्य पूरा हो जाए! तो एक चांदी की कटोरी में लौंग और कपूर जला दें। मान्यता है कि इस उपाय से घर परिवार में कभी धन की कमी नहीं होती।

सुख-समृद्धि के लिए 

सुख-समृद्धि के लिए

घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए प्रतिदिन सुबह-शाम पूजा के दौरान कपूर जलाए। इससे जीवन के कई कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। जिससे घर में खुशनुमा माहौल बनता है। सुबह-शाम कपूर को घी में भिगोकर जलाए। ऐसा करने करने से तरक्की के मार्ग खुल जाते हैं और उन्हें काफी लाभ मिलता है।

भाग्य में वृद्धि के लिए 

भाग्य में वृद्धि के लिए 

अपने भाग्य को बरकरार रखने या वृद्धि के लिए सुबह कपूर के तेल की कुछ बूंदे पानी में डालकर नहाए। इससे व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि हो जाती है।

किसी दोष को दूर करना

किसी दोष को दूर करना

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में पित्रदोष और कालसर्प दोष हो? तो घी में भीगे कपूर  को सुबह शाम जलाए। इससे आपके घर से वास्तु दोष, कालसर्प और पित्र दोष सब दूर हो जाते हैं।

Astro Prinsii

2 thoughts on “क्या होते हैं कपूर के ज्योतिष फायदे? स्वास्थ्य पर भी होता है इसका लाभ!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *