About Author

Morgan Howen

Morgan is an example author of everest news. She has just a dummy image & content. Sedut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque

एक रिश्ता दर्शाता है! आप असल जिंदगी में कैसे व्यक्ति हैं?

अक्सर हम कभी ऐसे इंसानों से मिलते हैं जिसके पास कई दोस्त हैं। उनके रिश्ते बहुत अच्छे होते हैं! क्या आपने सोचा है कि उनका इतना अच्छा रिश्ता कैसे बना? वो अपने पार्टनर के साथ-साथ अपने करीबी लोगों को खुश कैसे रखते हैं?

यह कोई बड़ी बात नहीं है। इसके लिए आपका छोटा सा प्रयास ही काफी है। सबसे पहले यह जाने कि खुद को कैसे प्यार करना है? क्योंकि जैसा लगाव और देखभाल वो खुद पसंद करते हैं! वैसा ही दूसरे लोगों को भी पसंद होगा। अगर खुद को प्यार करेंगे तभी दूसरों को प्यार देने में सक्षम होंगे।

जो दूसरों के साथ अच्छे रिश्ते नहीं बनाते वो खुद के साथ भी अच्छा रिश्ता नहीं बना सकते। वो अपनी वास्तविक पहचान नहीं जान पाते। फिर दूसरों की राय का इंतज़ार करते हैं। अपनी पहचान दूसरों की राय से ही परिभाषित करें। अक्सर ऐसे लोग रिश्तों  में धोखा खाते रहते हैं। हो सकता है दूसरे लोग इनका आसानी से इस्तेमाल भी करें। आइए जानते है खुद पर विश्वास और प्यार करना क्यों ज़रूरी है?

Read more: क्या यादें इंसान को भावुक बना देती हैं? क्यों सताती है किसी की याद?

जो प्यार आप चाहते हैं उसे देना भी सीखे 

जो प्यार आप चाहते हैं उसे देना भी सीखे 

खुद से प्यार करना आपको पहले की तुलना में चीज़ों को अलग नज़रिये से देखना सिखाता। यह बहुत ज़रूरी भी है। जब आप अपने साथी को प्यार देते हैं! तो भी पहले आपको खुद से प्यार करना होगा। शादी के कुछ समय बाद अक्सर आपका व्यक्तित्व बदल सकता है। कई बार कपलस के बीच झगड़े भी शुरू हो सकते हैं। इसकी वजह है की आप अपने पार्टनर को पर्याप्त प्यार नहीं दे पाते। 

आपको यह समझना होगा कि अपने साथी के साथ प्यार कैसे बरकरार रखना है। हनीमून अवधि के बाद अक्सर लोगों में बदलाव आ जाता है। इससे दोनों के बीच गलतफहमियां भी उत्प्न्न हो जाती हैं। आपके पार्टनर को लगता है कि ये पहले कुछ और थे और अब बदल गए हैं। सच्चा प्यार देने के लिया वास्तविकता दिखाएं। निश्चित रूप से इसके बेहतर नतीजे मिलेंगे।

यह आपको आत्मविश्वास से भर सकता है

यह आपको आत्मविश्वास से भर सकता है

खुद पर भरोसा रखें। यह आपको आत्मविश्वास महसूस कराता है। एक बेहतर रिश्ते के लिए आत्मविश्वास की ज़रूरत होती है। अगर आप खुद से प्यार नहीं करेंगे तो अपने पार्टनर को भी नहीं दे सकते।

रिश्ते में सेक्स की भी अहम भूमिका होती है। इसके लिए भी आत्मविश्वास की ज़रूरत होती है। यह भी कह सकते है कि इससे आपके प्यार का एक नया रूप सामने आता है। एक मशीन की तरह सोचें जो प्यार बनाने का काम करता है। अगर आप अपने अंदर इन चीज़ो को रखोगे! तो खुद को आत्मविश्वासी और बेहतर इंसान के रूप में देखेंगे।

अपनी वास्तविकता को जाने 

अपनी वास्तविकता को जाने 

जब आप अपनी वास्तविकता को स्वीकार कर लेते हैं! तो आपका दिल और दिमाग सही काम करता है। यह आपके करीबी लोगों और अपनों के बीच प्यार बांटने में मदद करता है।

खामियां हर इंसान में होती हैं। बस इनको स्वीकार करके उन पर काम करने की ज़रूरत है। अगर हम अपने आस-पास प्यार का माहौल देखते है? तो इसकी वजह हमारे अंदर का प्यार भी हो सकता है। अगर आप लोगों से घुलमिल कर रहते हैं तो आपके लिए लोगों का आकर्षण बढ़ता जाएगा। इससे आपका उनके साथ एक बेहतरीन रिश्ता बन जायेगा।

Astro Bhairav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *