अपने लंबे रिश्ते को कैसे ठीक किया जा सकता है! जाने ज्योतिष के उपाय

किसी भी रिश्ते में प्यार और विश्वास का होना बहुत ज़रूरी है। प्यार हर रिश्ते को संजोय रखता है। इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन प्यार हमेशा बने रहे। जहाँ प्यार होता है वहां थोड़ी बहुत तकरार भी होती है। बस आपके पास उस तकरार को प्यार में बदलने की ताकत होनी चाहिए। फिर चाहे जीवन में कैसे भी उतार-चढ़ाव आयें आप उनको बेहतर तरिके से संभाल सकते है। कई मामलों में विपरीत परिस्थितयां उत्पन्न हो जाती है। इंसान चाहकर भी अपने रिश्ते में हुए विवाद का हल नहीं निकाल पाते। इससे उनके लंबे रिश्ते पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। कई युगल तो अलग होने का विचार भी बना लेते हैं। 

रिश्ते बहुत ही संवेदनशील होते है। फिर चाहे वो कैसा भी हो। हमारे रिश्तों को जैसा माहौल मिलता है वो उसमे ही ढल जाते है। रिश्तों का सबसे अहम पहलू होते है प्यार, विश्वास और ईमानदारी। हर युगल को कोई भी निर्णय लेने से पहले समझदारी से काम लेना चाहिए। गलत फैसले का चुनाव हमेशा परेशानियों का कारण बनता है। इसमें आपके परिजन या नजदीकी भी मदद कर सकते है। क्योंकि बड़ों की सलाह भी अक्सर परेशानियों से निकाल सकती है। इसके अलावा बहुत से सलाहकार भी होते है जो सही मार्गदर्शन कर सकते है। 

Read more: Breaking Promises In A Relationship! How To Deal With Broken Promises

एक-दूसरे से अलग हुए बिना अपने लंबे रिश्ते को कैसे सुलझाएं?

लंबे रिश्ते सुलझाएं

अक्सर लोग अपने खूबसूरत रिश्ते को बिगाड़ने के लिए बहुत कड़े फैसले ले लेते हैं। यहाँ पर समझदारी से काम लेना चाहिए। यह संभव है कि आप अपने रिश्ते की सभी परेशानियों को आसानी से सुलझा सकते हैं। बस आपको उन चीजों पर काम करने की जरूरत है! जिनसे विवाद पैदा होता है। कई सलाहकार और ज्योतिष भी लम्बे समय तक रिश्ते निभाने के बारे में मार्गदर्शन करते है।  सुविच द रियल एस्ट्रोलॉजी में बहुत से अनुभवी सलाहकार है! जो इस प्रकार के परामर्श में निपुण है। सबसे महत्वपूर्ण है अपने साथी के साथ बेहतर अनुकूलता और बंधन स्थापित करें। इससे आप अपने साथी के साथ बेहतरीन सामंजस्य स्थापित कर पाएंगे। दोनों को एक दूसरे की भावनाओं को समझें और उनकी कदर करें। बातचीत का दौर भी आपकी परपक्वता को मजबूत बनाता है। 

अपने पार्टनर के लिए कुछ खास करें। सबसे पहले उन परफेक्ट चीजों से शुरुआत करें जो आपके पार्टनर को प्रभावित करती हैं। इससे आपके साथी को ख़ुशी मिलेगी। अक्सर सभी लोगों को लंबे रिश्ते में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोग बहुत शांत होते हैं और धैर्य रखते हैं। इससे वो अपनी समस्याओं को कुछ ही समय में हल कर लेते है। लेकिन कुछ लोग छोटे मुद्दों को भी बड़ा मुद्दा बना देते हैं। ऐसे में उनके पास रिश्ते को तोड़ने के बजाय कोई विकल्प नहीं बचता। एक दूसरे का सम्मान करें। दोनों को साथ में बैठकर उन बातों पर चर्चा करनी चाहिए! जो उनके लिए परेशानी बनती है। धर्यपूर्वक उनका समाधान निकाले। यह काबिलियत आपके लम्बे रिश्ते की बुनियाद को बनाए रखेगी।  

लम्बे रिश्ते के लिए कुछ ज्योतिष उपाय 

ज्योतिष उपाय
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पति-पत्नी के बीच झगड़ों से राहत पाने के लिए भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करें। साथ में नियमित रूप से शिव चालीसा का पाठ भी करें। शिव और पार्वती जी की मूर्ति के समक्ष घी का दीपक जलाए। इससे एक सुखी दांपत्य जीवन प्राप्त होगा।
  • ऐसा भी माना जाता है यदि बृहस्पति ठीक न हो? तो विवाह और वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ाने के लिए हल्दी की साबुत गांठें लें। उन्हें किसी पीले या फिर हल्दी रंगे धागे में बांध लें। इनको अपने हाथ में लेकर ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का उच्चारण करें। फिर इनको अपने मंदिर में विष्णु जी को अर्पित करें। इससे आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली व प्रेम का संचार होगा। 
  • दांपत्य जीवन में प्रेम प्राप्त करने के लिए शुक्रवार के दिन किसी मंदिर में जाकर लक्ष्मी नारायण का पूजन करें। उन्हें दो गुलाब के फूल अर्पित करे। इसको करने से भी आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आती है।
  • गुरुवार के दिन पति-पत्नी साथ में केले के पेड़ की जड़ पर जल चढ़ाएं। उसको हल्दी या केसर का तिलक लगाएं। पीले वस्त्र पहने और अर्पित करें। इससे भी पति-पत्नी में प्रेम बना रहेगा।
  • चूड़ी को सुहाग की निशानी माना जाता है। यह गहना भी महिलाओं के लिए सर्वप्रिय है। चूड़ी की खनक से भी रिश्‍ते की चमक हमेशा बनी रहती है। अपने दांपत्य जीवन को सुखी रखने के लिए अपने दोनों हाथों में 1-1 पीले रंग की चूड़ी ज़रूर पहन कर रखें। यह आपके शादीशुदा जीवन को सुखमय बनाकर रखेगा।

Vishal Dhiman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *