About Author

Morgan Howen

Morgan is an example author of everest news. She has just a dummy image & content. Sedut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque

Mother’s Day क्यों मनाते हैं? कैसे हुई इसकी शुरुआत! आइए जानते हैं

Mother’s Day: मां हर किसी के लिए अहम होती है। फिर चाहे वो बच्चे हों या बड़े। हर मां अपने बच्चों की बात बिना कहे ही आसानी से समझ लेती है। वो उनकी अच्छी परवरिश से लेकर सही मार्गदर्शन तक हर पहलू में साथ देती हैं। वैसे माता-पिता दोनों ही बच्चों के मार्गदर्शक होते है। 

वैसे तो जीवन में मां का दिया हुआ बहुत कुछ होता है। उनका कर्ज कोई नहीं चुका सकता। हर मां के लिए सब दिन समान होते हैं। लेकिन Mother’s Day एक ऐसा दिन है जो केवल मां को ही समर्पित है। यह दिन खासतौर पर मातृत्व के महत्व को सम्मान देने लिए सेलिब्रेट किया जाता है।  एक मां का प्रेम अपनी संतान के लिए गहरा और अटूट होता है। अपने बच्चे की खुशी के लिए वो सारी दुनिया से लड़ सकती है।  एक मां का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है, मां बिना ये दुनिया अधूरी है।

अगर इस दिन को मनाने का उद्देश्य मां के प्रति सम्मान और प्यार को व्यक्त करना है, तो यह धारणा गलत नहीं होगी। हर साल सभी देशों में इसे अलग-अलग तरह से सेलिब्रेट किया जाता है। क्या आप जानते हैं कि पहला मदर्स डे कब मनाया गया था? आइए इसके बारे में गहनता से जानते हैं:

Read more: International Women’s Day 2022: Incredible Facts About What It Is

पहली बार Mother’s Day कब मनाया गया 

पहली बार Mother's Day

एना जार्विस नाम की एक महिला अपनी मां से बहुत प्यार करती थी। जब उसकी मां की मौत हुई! तो उसने मातृ प्रेम के लिए पहल की। उसने तीन साल बाद, 10 मई, 1908 को अपनी मां और सभी माताओं के सम्मान के लिए चर्च में एक मेमोरियल सेरेमनी का आयोजन किया। यह दिन Mother’s Day के नाम से प्रसिद्ध हुआ। 

एना जॉर्विस ने मदर्स डे की नींव रखी थी। लेकिन मदर्स डे की शुरूआत 9 मई 1914 को अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन ने की थी। इस दौरान अमेरिकी संसद में कानून पास किया गया। उसमे हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाने का एलान किया गया। उस दिन से अमेरिका, यूरोप और भारत सहित कई जगहों पर मदर्स डे मनाया जाने लगा। कई देशों में मदर्स डे मार्च महीने में भी मनाया जाता है। 

क्या है मदर्स डे (Mother’s Day) का महत्व

Mother's Day का महत्व

वैसे तो देखा जाए मां के लिए कोई खास दिन नहीं होता। हर दिन उनके लिए महत्वपूर्ण होता है।  मदर्स डे (Mother’s Day) दुनियाभर में माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने का दिन होता है। आप अपनी मां को इस दिन अहसास दिला सकते हैं कि वो आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण है। क्योंकि आज आपका भविष्य उनकी ही बदौलत है। तो इस मदर्स डे आप उनके लिए कुछ अलग कर सकते हैं। आप अपनी मां को अहसास दिला सकते हैं कि आपके जीवन में उनकी कितनी बड़ी भूमिका है। 

भारत में Mother’s Day का इतिहास 

Mother's Day का इतिहास 

प्राचीन समय में भारत में Mother’s Day को लेकर कुछ खास नहीं होता था। अगर हम पिछले कुछ दशकों से देखें? तो भारत में भी यह दिन बेहद ही प्रसिद्ध हो चुका है। छोटे गांव से लेकर बड़े शहर तक हर कोई इस दिन को बेहद ही प्यार से सेलिब्रेट करते हैं। भारतीय लोग इस दिन अपनी मां को गिफ्ट देना, यात्रा पर जाना, साथ में डिनर पर जाना इत्यादि करना पसंद करते हैं। बहुत से लोग अपने घरों में पार्टी का आयोजन भी करते हैं।

Astro Rishi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *