घर में चीटियों का निकलना! जानिए इनका दिखाई देना शुभ है या अशुभ

कहा जता है कि अच्छे कर्म करो तो परिणाम भी अच्छे मिलते है। मनुष्य के कर्म ही उसके भाग्य को दर्शाते है। अक्सर लोग अपना भविष्य जानने के लिए ज्योतिष की मदद लेते हैं। ज्योतिष का मानना है कि जीवन में घटने वाली हर घटना कर्मफल की डोर से बंधी होती है। कई बार हमारे आस-पास घटने वाली घटना से जुड़े संकेत कुछ समय पहले ही मिलने लगते हैं। बस उन्हें पहचानने के लिए तीव्र नजर की जरूरत होती है। ऐसे ही घरों में भी अक्सर बहुत संकेत देखने को मिलते हैं। इसमें चीटियों का निकलना भी है। 

घरों में चींटियों का निकलना आम बात है। अक्सर हर किसी के घर में चींटियों के झुण्ड देखने को मिल जाएंगे। या फिर किसी लाइन में चलते हुए चींटियां दिख जाएगी।  पर हर कोई इसको नजरअंदाज कर देता है। अगर ज्योतिष के अनुसार देखें तो इनका विशेष महत्व है। 

चीटियों का निकलना क्या संकेत देता है  

चीटियों के निकलने के संकेत

भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत उन लोगों को भी मिल जाता है! जिनकी छठी इंद्री यानी (Sixth Sense) अच्छे से काम करती है। इसी प्रकार अगर घर में चींटियां निकल रही हैं तो यह आपके जीवन में होने वाली घटनाओं के संकेत देता है। अगर घर में काली चीटियां आ रही हैं तो यह शुभ संकेत होते है। माना जाता है कि ऐसा होने पर भविष्य में सुख-शांति में बढ़ोतरी होने वाली है। काली चींटियों का निकलना मनुष्य के ऐश्वर्य के बढ़ने से भी जोड़ा गया है।  

घरों में दो प्रकार की चींटियाँ देखने को मिलती है काली और लाल। दोनों का अलग-अलग महत्व होता है। काली चींटियों को खाने की चीजें जैसे आटा, चावल और चीनी आदि खिलाना शुभ होता है। अगर चावल से भरे किसी बर्तन से चींटियां निकलें तो यह शुभ संकेत होता है। इस संकेत से आपको धन वृद्धि का लाभ मिलता है। व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। काली चीटियां भौतिक सुख के लिए शुभ मानी जाती है। 

घर में लाल चींटियां दिखे तो सावधान रहें 

लाल चींटियां

घर में कहीं भी लाल चीटियां दिखाई दें तो सतर्क हो जाएं। लाल चींटियां अशुभ संकेत देती हैं। इसका मतलब है कि भविष्य में परेशानियां, विवाद, धन के खर्च इत्यादि होने के संकेत हैं। यूँ कह सकते है कि आपके साथ कोई अशुभ घटना होने वाली है। 

ज्योतिष शाश्त्र के अनुसार इसके विपरीत प्रभाव भी हो सकते हैं। ऐसे में डरने की जरूरत नहीं हैं। अगर लाल चींटियां मुंह में अंडा लेकर घर से जाए! तो यह अच्छे संकेत का रूप है। चींटियों को खाने के लिए खाद्य पदार्थ अवश्य डालना चाहिए। अगर चीटियां आपके घर में भूखी रहेंगी? तो यह भी अशुभ घटनाओं को उजागर करती हैं। 

विभिन्न दिशाओं से चींटियों के आगमन के संकेत 

दिशाओं से चींटियों के संकेत 
  • निश्चित दिशाओं से घर में चीटियों का आना शुभ संकेत हो सकता है। 
  • अगर काली चींटियां घर में उत्तर दिशा से आती हैं? तो यह शुभ संकेत होता हैं।
  • दक्षिण दिशा से आ रही हों! तो भी यह फायदेमंद ही होता है। 
  • पूरब दिशा से चींटियां आ रही हैं? तो अवश्य ही कोई सकारात्मक सूचना आपके घर आ सकती है। 
  • यदि पश्चिम दिशा से चींटियां आएंगी? तो यह विदेश यात्रा के योग भी बना सकती हैं। 
  • घर में ऊपर की ओर जा रही चींटियां आपके लिए शुभ संकेत देती है। इससे विकास और प्रगति का संकेत मिलता हैं। वहीं नीचे की ओर आती चीटिंयां किसी घाटे या नुकसान का संकेत देती हैं।

Astro Pawan Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *