घर में रखे कुछ ऐसी चीजें, नहीं होगा कभी धन का अभाव! जाने वास्तु शास्त्र

हर व्यक्ति अपने जीवन को खुशहाल बनाने के लिए क्या -क्या नहीं करते। वो अपने जीवन को सफल बनाने के प्रयास में लगा रहता है। हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि उसके घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहे। इसके लिए वह भरपूर मेहनत भी करता हैं। अक्सर कई बार ऐसा होता है कि कठिन परीक्षण के बाद भी सही परिणाम नहीं मिलते। ऐसा लगता है घर में धन का अभाव बना रहता है। घर में रखे धन के खर्च पता ही नहीं चलता। यह लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन जाती है।

जब घर में धन की कमी होती है तो वो व्यक्ति को तनाव की तरफ ले जाती है। इससे उसके स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। बहुत से लोग तो डिप्रेशन का शिकार भी हो जाते है। ऐसा लगता है मानो घर की सारी सुख-शांति कही चली गई हो। घर का एक सदस्य ही नहीं बल्कि अन्य भी इस परेशानी से जूझने लगते है। इसका एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। क्योंकि जिस घर में वास्तु दोष आ जाये तो इस प्रकार की समस्याएं पैदा होना स्वाभाविक है। आज हम आपको वास्तु शास्त्र से जुड़ी कुछ चीजों के बारे में बताएँगे। इनका प्रयोग आपको घर की समस्याओं या धन के अभाव को दूर करेगा। इससे आपके घर में सुख सुविधाओं का पुनः आगमन होगा। 

Read more: What is Vastu Shastra? What is its importance in our life?

तुलसी का पौधा लगाएं 

तुलसी का पौधा

घर में धन के अभाव की समस्या के लिए उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होगी। तुलसी के पौधे की सच्ची श्रद्धा से पूजा करना बहुत ही लाभदायक होता है। इससे आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा भी सदैव बनी रहती है।

घर में मिट्टी का घड़ा रखे

मिट्टी का घड़ा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मिट्टी का घड़ा रखना बहुत शुभ माना जाता है। धन के अभाव की स्थिति में मिट्टी के घड़े में पानी भरकर उसे उत्तर दिशा में रखें। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। साथ ही घर में खुशियों का माहौल बना रहता हैं।

क्रिस्टल बॉल

क्रिस्टल बॉल

अगर आप अपने घर में काफी समय से धन की कमी से जूझ रहें हैं? तो आपको अपने घर में एक क्रिस्टल बॉल जरूर रखनी चाहिए। क्रिस्टल बॉल को घर में रखना शुभ माना जाता है। आप इसको घर के दरवाजे या खिड़की के ऊपर भी लगा सकते है। यह उपाय घर में धन की कमी नहीं होने देता।

धातु से बना कछुआ

धातु से बना कछुआ

धातु से बने हुए कछुए को उत्तर दिशा में रखना भी शुभ माना जाता है। इस कछुए का मुंह घर के अंदर की तरफ रखे। यह घर में सुख समृद्धि और धन का संचार बनाकर रखता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार धातु के कछुए को बहुत प्रभावशाली माना गया है। 

महालक्ष्मी माता की मूर्ति

महालक्ष्मी माता

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में लक्ष्मी माता की मूर्ति रखनी चाहिए। यह भी काफी शुभ होती है। इसके आलावा घर में ऐसी मूर्ति लगाएं, जिसमें लक्ष्मी माता कमल के फूल पर विराजमान हो। और अपने हाथों से सोने के सिक्के गिरा रही हो। इस तरह की तस्वीर को घर में लगाने से सुख समृद्धि और धन का अभाव नहीं होता।

पिरामिड की आकृति 

पिरामिड

कोई चांदी, पीतल या तांबे से बने पिरामिड को घर में रखें। इससे भी घर में बरकत बनी रहती है। पिरामिड को घर में ऐसी जगह पर रखें जहां घर के सभी सदस्य एक साथ बैठते हो। यह भी घर में सुख समृद्धि बनाए रखता है।

गुडलक आकृति 

गुडलक

गुडलक लाफिंग बुद्धा को कहा जाता है। यह गुडलक सिक्को का थैला लिए हुए बैठा होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार लाफिंग बुद्धा भी घर या व्यापार के लिए काफी शुभ माना जाता है। ये भी घर में धन का अभाव नहीं होने देता। 

काले घोड़े की नाल

काले घोड़े की नाल

अपने घर के मुख्य द्वार पर काले घोड़े की नाल लगाना काफी शुभ होता है। ये भी घर में सुख-सुविधाओं का प्रतीक है। यह भी धन के अभाव में अपनी अहमियत दर्शता है। इसके साथ ही उत्तर दिशा में दर्पण लगाना भी शुभ होता है। इससे भी घर में समृद्धि और धन में वृद्धि होती है।

मूनगूस

मूनगूस

मूनगूस सिक्को के ऊपर बैठा हुआ एक बच्चा होता है। यह भी घर में धन की वृद्धि में कारगर माना गया है। इसको हमेशा अपने घर के ड्राइंग रूम में रखें। यह भी काफी शुभ परिणाम देता है।

Astro Virender Sahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *