बुध गोचर 2022: अप्रैल माह के बुध गोचर का क्या विशेष महत्व होगा

बुध गोचर 2022: ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रह इंसान के जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालते हैं। इन्हीं ग्रहों के आधार पर मनुष्य के जीवन से संबंधित गणनायें की जाती है। इन ग्रहों का एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में आना-जाना लगा रहता है। इस प्रक्रिया को गोचर करना कहते हैं। इस अवधी में ये मनुष्य के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के प्रभाव डालते हैं। बुध ग्रह के अन्य ग्रहों की तुलना में ज्यादातर सकारात्मक प्रभाव होते है। यह सूर्य के सबसे निकट का ग्रह है। बुध ग्रह को व्यक्ति  की कुंडली में लेखन, व्यापार, वाणी और बुद्धि का कारक माना जाता है। जब बुध किसी कुंडली के छठे, आठवें और बारहवें भाव में स्थित होता है! तो व्यक्ति को प्रतिकूल परिणाम प्राप्त होते हैं। बुध को संचार का ग्रह भी माना जाता है। 

बुध गोचर 2022 का समयकाल 

  • कहा गया है कि इस बार 8 अप्रैल 2022 को बुध ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेगा। 
  • इसके अलावा बुध ग्रह 8 अप्रैल यानी शुक्रवार के दिन 11 बजकर 50 मिनट पर मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेगा। 
  • यह 25 अप्रैल 2022 सोमवार तक इस राशी में स्थित रहेगा।

Read more: What Is Tara Dubna And What Works Are Prohibited In It?

ज्योतिष में शास्त्र बुध ग्रह का महत्व

बुध ग्रह का महत्व

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को काफी तवज्जो दी गई है। वैसे तो सभी ग्रहों के अलग-अलग प्रभाव होते है। लेकिन बुध गोचर के कारण मनुष्य के जीवन पर विभिन्न प्रभाव पड़ते हैं। बुध ग्रह को एक राजकुमार ग्रह भी माना गया है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध की दशा अच्छी होती है! तो काफी लाभ प्राप्त होता है। बुध वाणिज्य, व्यापार, बैंकिंग और कंप्यूटर जैसे क्षेत्रों का कारक होता है। परन्तु जब किसी व्यक्ति की कुंडलीं में बुध कमजोर हो! तो काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।  

इस बार बुध ग्रह 8 अप्रैल 2022 को मेष राशि में गोचर करेगा। इसके सभी राशियों के लोगों के जीवन पर अलग-अलग परिणाम होंगे। अन्य ग्रहों की तुलना में बुध ग्रह काफी तेज गति से चलता है। यह भी एक कारण है कि बुध गोचर की अवधि अन्य ग्रहों की तुलना में काफी कम होती है। बुध ग्रह प्रत्येक राशि में लगभग 14 दिन तक रहता है। आइये जानते हैं बुध गोचर का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा- 

बुध गोचर 2022 का राशियों पर प्रभाव

राशियों पर प्रभाव

मेष राशि

मेष राशि वालों की कुंडली के तीसरे और छठे भाव का स्वामी बुध, प्रथम भाव यानी आपकी राशि में गोचर करेगा। प्रथम भाव जातक के जन्म और स्वभाव का प्रतीक होता है। मेष राशि के लोग इस बार कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इस दौरान आपके कार्य क्षेत्र पर तनाव, लड़ाई-झगड़ा जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। अपनी वाणी पर भी संयम रखें। आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को इस दौरान मान-सम्मान में वृद्धि मिलेगी। आपकी सफलता के द्वार खुलेंगे। इस दौरान आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। आपके संबंध जीवनसाथी के साथ का रिश्ता काफी मजबूत होगा।

मिथुन राशि

बुध मिथुन राशि के स्वामी हैं। इनके लिए बुध गोचर काफी अहम् है। ध्यान रहे आपको सोच-समझ कर फैसला लेना चाहिए। व्यापारियों से बातचीत करने पर अधिक लाभ होने की संभावना है। आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को अपने कार्य क्षेत्र में बहुत से उतार-चढ़ावों का अनुभव करना पड़ सकता है। आप कड़ी मेहनत और लगन के साथ कार्य करेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। आपके आर्थिक क्षेत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।  

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। आपके कार्य क्षेत्र में भी वृद्धि के आसार हैं। पारिवारिक जीवन सुखदायक रहेगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी यह आपके लिए लाभदायक रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को कठिन परीक्षण का सही परिणाम प्राप्त नहीं होगा। आप तनाव जैसी स्थिति का सामना कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों को उनके जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। 

तुला राशि

अगर कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे? तो यह समय आपके लिए बहुत अच्छा है। रूके हुए कार्यों में सफलता हासिल होगी। धन कमाने के लिए नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ क्षेत्र बेहद अच्छा रहेगा और ऊर्जा से भरे रहेंगे।

वृश्चिक राशि

आप अपने खर्च को कम करने में सक्षम नहीं होंगे। आपके करीबी दोस्तों और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र पर कई तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते है। 

धनु राशि

व्यापारियों को इस दौरान काफी लाभ होने वाला है। कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। आपके रचनात्मक क्षेत्र में वृद्धि होगी। इससे आप अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी का अनुभव करना पड़ सकता है।

मकर राशि

मकर राशि वालों का अधिक धन खर्च हो सकता है। अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज आपको छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि

इस दौरान अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण करें। आप ऊर्जावान और स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा महसूस करेंगे। अपने भाई-बहनों के साथ अच्छा संबंध स्थापित होगा। किसी यात्रा का विचार बन सकता है। धन लाभ भी होगा।

मीन राशि

कैरियर के क्षेत्र में काफी लाभ होगा। आपका पारिवार खुशहाल रहेगा। वैवाहिक जीवन में अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे समय का अनुभव करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। दांतो से जुड़ी कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

Astro Virender Sahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *